20 मई 2022

हिन्दी बाल-साहित्य के प्रवृत्तिमूलक इतिहास लेखन हेतु विचार-विमर्श

हिन्दी बाल-साहित्य के प्रवृत्तिमूलक इतिहास लेखन हेतु विचार-विमर्श
दिनांक 18 मई, 2022 को बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कार्यालय में 11वें विश्व हिन्दी सम्मेलन में पारित अनुशंसाओं के क्रम संख्या तीन (बाल साहित्य का वार्षिक आकलन) तथा क्रम संख्या चार (बाल साहित्य का तथ्यात्मक इतिहास लेखन) के उद्देश्य से आयोग के अध्यक्ष श्री प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें आमंत्रित रचनाकारों ने आफलाइन और आनलाइन शामिल होकर प्रतिभाग किया। बैठक में विचार विमर्श के उपरांत निम्न निर्णय पारित हुए:

1. इतिहास लिखा जाएगा और शीर्षक होगा- हिन्दी बाल-साहित्य का प्रवृत्तिपरक (प्रवृत्तिमूलक) इतिहास

2. रूपरेखा प्रस्तुत हुई और निर्णय लिया गया कि विभाजन के शीर्षक प्रवृत्ति सूचक हों न कि व्यक्तिपरक।

3. आयोग डेढ़-दो लाख का वित्तीय सहयोग देगा।

4. डॉ. विकास दवे, निदेशक, मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी ने इतिहास को अकादमी से प्रकाशित कराने का आश्वासन दिया।

5. श्री गिरिराजशरण अग्रवाल ने, कठिनाई की स्थिति में अपने संसाधनों से अपने प्रकाशन से इतिहास को प्रकाशित करने का आश्वासन दिया।

6. रूपरेखा के अनुसार समितियों के सदस्यों का प्रारम्भिक चयन किया।

i. संरक्षक

1. संस्कृति मंत्री, भारत सरकार
2. अध्यक्ष, एन.सी.पी.सी.आर.

ii. प्रधान संपादक

1. प्रो. दिविक रमेश
2. प्रो. सुरेन्द्र विक्रम

iii. संपादक मंडल

1. प्रो. शम्भुनाथ तिवारी
2. शकुन्तला कालरा
3. गिरिजाशरण अग्रवाल
4. डॉ. मधु पंत
5. देवेन्द्र मेवाड़ी

iv. अवलोकन समिति

1. आनंद प्रकाश त्रिपाठी
2. डॉ. विकास दवे
3. परशुराम शुक्ल
4. डॉ. जाकिर अली रजनीश
5. डॉ. नागेश पांडेय संजय
6. श्याम सुशील
7. कविता भट्ट
8. अरविन्द दुबे
9. ओमप्रकाश कश्यप
10. क्षमा शर्मा

v. पाठ लेखन समिति

1. रोहिताश्व अस्थाना
2. भगवतीप्रसाद द्विवेदी
3. नीलम राकेश
4. अखिलेश श्रीवास्तव चमन
5. चित्रेश
6. डॉ. नागेश पांडेय संजय
7. राजकुमार जैन राजन
8. विकास दवे
9. रजनीकांत शुक्ल
10. नरेंद्र सिंह निहार
11. सुमन बाजपेयी
12. मनोहर चमोली मनु
13. डॉ. जाकिर अली रजनीश
14. अरविन्द दुबे
15. बलराम अग्रवाल
16. मो.अरशद खान
17. मो.साजिद खान
18. शकुन्तला कालरा
19. शील कौशिक
20. मंजरी शुक्ला
21. अनिल जायसवाल
22. ममता श्रीवास्तव
23. रोचिका शर्मा
24. विमला भंडारी
25. गोविंद शर्मा
26. कामना सिंह
27. शिवचरण चौहान
28. इंजीनियर आशा शर्मा
29. दीनदयाल शर्मा
30. भैरूलाल गर्ग
31. रमेश तैलंग
32. आनंद प्रकाश त्रिपाठी

(नोट: उपर्युक्त व्यक्तियों से लिखित सहमति लेनी होगी)

7. निर्णय लिया गया कि प्रो. सुरेन्द्र विक्रम मीटिंग में लिए गए निर्णयों के अनुसार इतिहास की रूपरेखा यथासंभव शीघ्र उपलब्ध करा देंगे।

बाल-साहित्य का वार्षिक आकलन

ख. बाल-साहित्य के वार्षिक आकलन पर चर्चा हुई और निर्णय लिया गया कि एक समिति इस कार्य को कार्यान्वित करे। डॉ. जाकिर अली रजनीश इसके लिए उपयुक्त ब्लॉग बनाएँगे। (ब्लॉग देखें)

समिति के सदस्य:

1. डॉ. जाकिर अली रजनीश
2. राजकुमार जैन राजन
3. रजनीकांत शुक्ल
4. डॉ. नागेश पांडेय संजय
5. मो अरशद खान
6. राजेश उत्साही
7. गोविंद शर्मा
9. मनोहर चमोली मनु
10. नरेंद्र सिंह नीहार

नोट:-

यह ब्लॉग इसलिए बनाया गया है ताकि इन बिन्दुओं पर खुलकर चर्चा हो सके और उस चर्चा को सहेजा भी जा सके। यदि आप इस कार्यक्रम से सम्बद्ध हैं अथवा आपका नाम उपरोक्त सूचियों में शामिल है, तो कमेंट बॉक्स में अपना ईमेल आईडी दर्ज करने का कष्ट करें, जिससे ब्लॉग में लिखने के लिए आपको आमंत्रित किया जा सके। ध्यान देने वाली बात यह है कि आपका ईमेल आईडी जीमेल का होना चाहिए। अगर आपके पास जीमेल की आईडी नहीं है, तो पहले उसे बना लें। तभी आप इस ब्लॉग से लेखक के रूप में जुड़ पाएंगे और इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने हेतु अपना समुचित योगदान दे सकेंगे।